महराजगंजउत्तर प्रदेश
पेंशनर्स दिवस 17 को, सुनी जाएंगी समस्याएं ।
महराजगंज । आगामी 17 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा स्वयं या उनके द्वारा नामित कोई अधिकारी करेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए कोषागार कार्यालय के लेखाकार महेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि पेंशनर्स दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के निर्देशन में सभी विभागाध्यक्षों, आहरण वितरण अधिकारियों की उपस्थिति में पेंशनरों की समस्याएं सुनी जाएंगी तथा उसका त्वरित समाधान भी किया जाएगा। पेंशनर्स दिवस का आयोजन 11 बजे से होगी। सभी पेंशनरों से अपील है कि वह उक्त तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर अपने पेंशन सम्बंधित समस्याओं से अवगत कराएं ताकि त्वरित समाधान हो सके।
