उत्तर प्रदेश
Trending

परसा राजा में जिलाधिकारी ने लगाई ग्राम चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्या।

महराजगंज । जिलाधिकारी  सन्तोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता ग्राम पंचायत परसा राजा में प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में जी राम जी योजना के विषय में ग्रामीणों को जागरूक किया गया।जिलाधिकारी ने चौपाल में जी राम जी योजना के विषय में ग्रामीणों को अवगत कराते हुए कहा कि अब भारत सरकार द्वारा मनरेगा के स्थान पर वीबी–जी राम जी योजना को लॉन्च किया जा रहा है। इस योजना में अब ग्रामीणों को 125 दिन का न्यूनतम रोजगार प्राप्त होगा, जबकि मनरेगा में सिर्फ 100 दिन का रोजगार मिलता था। जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना का लक्ष्य अब केवल रोजगार न देकर आजीविका को सृजित करना है। इस योजना के तहत ग्राम पंचायतों में आधारभूत संरचना का विकास करना है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में आयुष्मान योजना के निर्माण को लेकर विशेष अभियान संचालित है। इस योजना के तहत लोगों को 05 लाख तक का निःशुल्क इलाज मिलता है, जो कि दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है।
उन्होंने इस अवसर पर  आयोजित ग्रीन चौपाल की चर्चा करते हुए कहा कि ग्रीन चौपाल का उद्देश्य वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना और मनुष्य–जंगली जानवर संघर्ष को लेकर जागरूक करना है। जिलाधिकारी ने कहा कि अगर ग्रामीण पौधरोपण करना चाहते हैं तो वन विभाग उनको निःशुल्क पौधा उपलब्ध करा सकता है।
इस अवसर पर उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना और इसके लाभों को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया। जिलाधिकारी  ने कहा कि इस योजना में उपभोक्ता को 1.08 लाख रुपए तक अनुदान सरकार द्वारा दिया जाता है। इसके अलावा पीएम सूर्यघर से न सिर्फ बिजली का बिल कम होता है, बल्कि उपभोक्ता अधिक बिजली को ग्रिड को बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्यघर बेहद लाभकारी योजना है।
ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी  ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिलास्तरीय अधिकारी सुनिश्चित करें कि गांवों में लंबित प्रकरण समयबद्ध तरीके से निस्तारित हों। उन्होंने लंबित योजनाओं को भी अभियान चलाकर पूर्ण करने हेतु निस्तारित करने का निर्देशित किया। मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता हेतु कार्यस्थल पर सूचना पट्ट अवश्य लगाएं।
जिलाधिकारी  ने कहा कि  योजनाओं की निर्बाध लाभ को सुनिश्चित करने हेतु ग्रामीणों को भी जागरूक होना चाहिए, जिससे न सिर्फ वे योजनाओं का लाभ उठा सकें बल्कि आवश्यक प्रक्रिया को भी समझें। इससे न सिर्फ योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी बल्कि योजनाओं से वास्तविक लाभार्थी लाभान्वित हो सकेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम चौपाल के जरिए प्रशासन गांव की ओर पहुंच रहा है। इसका उद्देश्य योजनाओं और कार्यों के प्रगति की जमीनी हकीकत को जानना है। साथ ही ग्रामीणों की वास्तविक समस्याओं को समझकर उनका समाधान प्रस्तुत करना है।इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को जिलाधिकारी ने प्रमाणपत्र भी वितरित किया। जिलाधिकारी  ने रुबीना का गोदभराई संस्कार किया और नवजात खुशी व अक्षय  का अन्नप्राशन किया। चौपाल में 219 से अधिक लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच हुई। 16 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। 47 लोगों का सीएम युवा के तहत आवेदन कराया गया। टीकाकरण 05 बच्चों का किया गया। अन्य योजनाओं से भी ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया। कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक  रामदरश चौधरी ने किया। विभिन्न कार्यालयाध्यक्षों ने अपने–अपने विभागों से संबंधित योजनाओं के विषय में ग्रामीणों को जागरूक किया। इस अवसर पर डीएफओ  निरंजन सुर्वे, सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, जिला विकास अधिकारी  बी.एन. कन्नौजिया, एसडीएम सदर  जितेंद्र कुमार, समाज कल्याण अधिकारी , प्रोबेशन अधिकारी, पंचायतराज अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी मिठौरा सहित जनपद से अन्य अधिकारी व भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}