उत्तर प्रदेश
Trending

दो सूत्रीय मांगों को लेकर केवलापुर खुर्द में आज से अनिश्चितकालीन आंदोलन ।

महराजगंज सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत केवलापुर खुर्द में रोहिन नदी से जुड़ी दो प्रमुख मांगों को लेकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरना–प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। यह आंदोलन जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद साहनी एवं सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र जैन के नेतृत्व में आयोजित होगा।
आंदोलन की प्रमुख मांगों में केवलापुर खुर्द के चानकी टोले से ग्राम पंचायत सलामतगढ़ के जगपुर होते हुए आराजी सुबाईन तक रोहिन नदी के बंधे का निर्माण तथा नदी के कटान प्रभावित स्थलों पर पक्के ठोकर का निर्माण शामिल है। आंदोलनकारियों का कहना है कि हर वर्ष नदी के कटान से किसानों की भूमि और ग्रामीणों के घरों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया।
नेताओं ने बताया कि बीते माह इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया गया था और शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई थी। ज्ञापन में आंदोलन की चेतावनी भी दी गई थी, बावजूद इसके प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
उन्होंने कहा कि प्रशासन की उदासीनता से आक्रोशित क्षेत्रीय जनता शुक्रवार से केवलापुर खुर्द स्थित राजगढ़ समय माता मंदिर परिसर में धरना–प्रदर्शन करेगी। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक दोनों मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक यह अनिश्चितकालीन आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}