उत्तर प्रदेशस्वास्थ्य
Trending

एलिस्को ने बृजमनगंज में 158 विकलांग बच्चों को बांटे 192 उपकरण ।

महराजगंज के बृजमनगंज में नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जयसवाल ने एलिस्को कानपुर के सहयोग से आयोजित समग्र शिक्षा समाकेतिक शिक्षा कार्यक्रम में 158 विकलांग बच्चों को 192 उपकरण वितरित किए। यह कार्यक्रम नगर पंचायत बृजमनगंज वार्ड नंबर 9 स्थित बी आर सी पर आयोजित किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने शिरकत की और विकलांग बच्चों को उपकरण वितरित किए। इस अवसर पर बच्चों को विभिन्न प्रकार के उपकरण वितरित किए गए, जिनमें ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, सीपी व्हीलचेयर, बैसाखी, रोलेटर, ब्रेल स्लेट, बेलकिट, टीएमएल किट, सुगम्य केन, बैसाखी एल्बो और हियरिंग एड शामिल थे।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नागेंद्र चौरसिया ने किया और इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अगणित कुमार, जिला समन्वयक के के सिंह, प्रधानाचार्य विनय पाठक और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभासद धर्मेंद्र चौरसिया, सभासद झीनक विश्वकर्मा, अनिल माणि, एजुकेटर हीरालाल यादव, दिनेश यादव, अवधेश पाल राजेश सिंह, अविनाश पटेल, विनय सिंह, विश्लेष चौरसिया, मनोज यादव, सत्येंद्र यादव और बंदनी यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने इस पहल के लिए एलिस्को कानपुर और आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विकलांग बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि विकलांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए इस तरह के प्रयासों की आवश्यकता है।कार्यक्रम के दौरान बच्चों और उनके अभिभावकों ने अपने अनुभव साझा किए और उपकरण प्राप्त करने के बाद उनकी खुशी साफ दिखाई दे रही थी। इस कार्यक्रम के माध्यम से विकलांग बच्चों को न केवल उपकरण प्राप्त हुए बल्कि उन्हें समाज के साथ जुड़ने का भी अवसर मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}