महराजगंजस्वास्थ्य
Trending

विश्व मधुमेह दिवस और राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर गोष्ठी सम्पन्न ।

महराजगंज । मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में विश्व मधुमेह दिवस और राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर शुक्रवार को गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला ने कहा कि मधुमेह एवं कैंसर से बचाव के लिए सतर्कता और जागरूकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि दोनों बीमारियों गंभीर है। नियमित जांच और उपचार से मधुमेह का इलाज किया जा सकता है। इसी प्रकार कैंसर से बचाव के लिए समय से जांच और सतर्कता बरतने की जरूरत है। डिप्टी सीएमओ डॉ राजेश द्विवेदी ने कहा कि मधुमेह अंधेपन, गुर्दे की विफलता, दिल का दौरा एक प्रमुख कारण है। जिसे स्वस्थ आहार, शारीरिक गतिविधि और तंबाकू के सेवन परहेज करने रोका जा सकता है।
मधुमेह की बीमारी दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही है। ब्लड शुगर सामान्य से अधिक रहने वाली यह बीमारी शरीर को कई प्रकार से प्रभावित कर सकती है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने कहा कि जिन लोगों का शुगर स्तर अक्सर बढ़ा हुआ रहता है, उनमें आंखों, किडनी, तंत्रिकाओं और हृदय से सम्बंधित कई तरह की समस्याएं हो सकती है। यहीं कारण है कि विशेषज्ञ शुगर के मरीजों को ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल रखने की सलाह देते हैं।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएमओ डॉ अखिलेश यादव ने कहा कि मधुमेह की बढ़ती व्यापकता और इसके प्रभाव को उजागर करने के साथ साथ मधुमेह की रोकथाम के उपायों के बारे में जागरूक करने के ही उद्देश्य से हर साल 14 नवम्बर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}