महराजगंजउत्तर प्रदेश
महाविद्यालय से तीन छात्राएं होंगी सम्मिलित ।
मिठौरा । प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता 13 से 14 नवंबर 2025 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय वाराणसी में आयोजित की जाएगी । इस प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल से कुल 20 छात्र – छात्राएं सम्मिलित होंगे । जिसमें गोरक्षपीठाधीश्वर महन्त अवेद्यनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय से तीन छात्राएं सम्मिलित हो रही हैं । जिसमें उमा साहनी 400 मीटर , उजाला 3000 मीटर एवं संजीला मौर्या 800 मीटर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी । उक्त जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ सरोज रंजन ने दी है ।


