महराजगंजउत्तर प्रदेश
Trending

कवलपुर झोपड़ी में लगी आग, एक बकरी की मौत ।

बृजमनगंज । कवलपुर ग्राम सभा के टोला कुरहवा में बुधवार तड़के 4 बजे भोर एक झोपड़ी में आग लग गई। इस घटना में एक बकरी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बकरी और एक भैंस गंभीर रूप से घायल हो गए। आग बुझाने में घर के एक युवक भी बुरी तरह से जल गया है।
जानकारी के अनुसार, कवलपुर टोला कुकुरहवा निवासी शिव शंकर पुत्र मोतीलाल अपनी झोपड़ी में पशुओं के साथ रहते थे। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रधान प्रतिनिधि जनार्दन यादव ने तत्काल पशु एंबुलेंस 1962 पर फोन किया। घायल पशुओं को इलाज के लिए पशु अस्पताल ले जाया गया है।
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आग अज्ञात कारणों से लगी है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}