महराजगंज । बृजमनगंज ग्राम सभा खड़खोड़ा निवासी सना पुत्री मौयुद्दीन उम्र 14 वर्ष को गुरुवार की रात करीब 9 बजे साप ने काट लिया। स्वजन इलाज के लिए किशोरी को इलाज़ हेतु सीएचसी बनकटी ले गए। जहां पर डाक्टरों ने सना को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मेमो से किशोरी के मरने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस द्वारा शव अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामे की कार्रवाई पूर्ण की गई। सना के स्वजन को बार बार समझाया गया कि सना का पोस्टमॉर्टम करा ले। लेकिन स्वजन तैयार नहीं हुए। मृतका सना के शव को उसकी मां जैनब पत्नी मैयुद्दीन को सुपुर्द कर दिया गया ।
( सौरभ जायसवाल की रिपोर्ट)
