महराजगंजउत्तर प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर लक्ष्मीपुर में विविध कार्यक्रम आयोजित ।

महराजगंज ।लक्ष्मीपुर महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर लक्ष्मीपुर ब्लॉक में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ब्लॉक के बीडीओ मृत्युंजय यादव के निर्देश पर राम जानकी मंदिर बाबा बालक दास कुटी में ग्राम प्रधान तजेन्द्र पाल सिंह उर्फ गोल्डी सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सुंडरकांड पाठ, अखण्ड हरिकीर्तन और भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित कर किया तथा उनके कृत्यों पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात राम जानकी, लक्ष्मण, हनुमान और शिव जी की आरती के साथ सुंडरकांड पाठ आरंभ हुआ।
कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा और इसमें सचिव प्रमोद यादव, सुरेन्द्र पाण्डेय, रजनीश मिश्र, इन्द्रप्रताप, सूरज अग्रहरी, गामा यादव, जगदीश सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}