न्यायालय के आदेश पर दस के विरुद्ध मारपीट व एससी- एसटी का मुकदमा दर्ज ।
महराजगंज । बृजमनगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ चैनपुर में 20 जुलाई को सुबह एकं महिला से गाली गलौच व मारपीट करने तथा उसको बचाने आई उसकी बेटी के साथ अभद्रता करने के मामले में विशेष न्यायालय एससी- एसटी महराजगंज के आदेश पर बृजमनगंज पुलिस ने दस नामजद आरोपितों के विरुद्ध दंगा करने, महिला को निर्वस्त्र करने, मारपीट करने व एससी- एसटी का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पीड़िता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया कि 20 जुलाई को वार्ड नंबर आठ के दर्जन भर लोग ने मिल कर उसे पीटने लगे। साथ ही जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने लगे। उसका रोना चिल्लाना देख उसकी पुत्री उसे छुड़ाने आई तो आरोपित उसे भी पीटने लगें। उनके कपड़े फाड़ कर अर्ध नग्न कर दिया। घटना के बाद जब वह पुलिस में शिकायत करने गई तो उल्टे उसके ऊपर ही बृजमनगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया। जिससे पीड़ित महिला ने न्यायालय की शरण ली।जिस पर सुनवाई करते हुए विशेष न्यायालय एससी- एसटी महराजगंज ने आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का फैसला सुनाया। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर परदेशी,सुक्खू, दिलबहार,
गोलू, रामबेलाश, काजू ,रामप्रवेश, इंद्रेश, मिट्ठू व जोखना देवी निवासीगण नगर पंचायत बृजमनगंज वार्ड नंबर आठ चैनपुर के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
सौरभ जायसवाल


