महराजगंजउत्तर प्रदेश
Trending

नेपाल भेजी जा रही अवैध पटाखों की खेप, दीपावली पर्व नजदीक आते ही बढ़ी मांग ।

महराजगंज ।परसामलिक  दीपावली पर्व नजदीक आते ही नेपाल में पटाखों की भारी मांग को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध तरीके से पटाखों की खेप भेजे जाने का सिलसिला तेज हो गया है। कोतवाली सोनौली, थाना परसा मलिक तथा बरगदवा क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों में लगने वाले हाट-बाजारों का फायदा उठाकर कुछ तस्कर पटाखों की अवैध खेप नेपाल भेजने में जुटे हुए हैं। सूत्रों के माने तो ये कैरियर बड़ी चतुराई से पटाखों को सब्जी के झोले, घरेलू सामान या कपड़ों के बीच छिपाकर सीमा पार भेजने का प्रयास कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि चंद पैसों के लालच में कई नाबालिग बच्चों का भी इस अवैध धंधे में इस्तेमाल किया जा रहा है। सीमावर्ती इलाकों में बने ये पगडंडी मार्ग कैरियरों के लिए सेफ जोन साबित हो रहे हैं, जिससे प्रशासन को इनकी गतिविधियों का पता लगाना चुनौतीपूर्ण बन गया है।
इस बाबत क्षेत्राधिकारी नौतनवा अंकुर गौतम ने बताया कि सभी संबंधित थाना प्रभारियों को सीमावर्ती इलाकों में सघन चेकिंग करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}