
बृजमनगंज । नगर पंचायत बृजमनगंज निजी बस संचालकों के बस क्षमता से अधिक सवारियों को भर संचालन करने व इनसे मनमाना किराया वसूलने से ग्रामीण राहत को तरस गए हैं। परेशान ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद परिवहन विभाग के अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। इससे लोगों में रोष है। कस्बे से फरेंदा, पीपीगंज, गोरखपुर, नौगढ़ मार्ग पर प्रतिदिन निजी बसें संचालित होती है। संचालक क्षमता से अधिक सवारियां भरकर जहां संचालन करते, वहीं वे मनमाना किराया वसूलते हंै। विरोध करने पर वे यात्रियों से बदसलूकी करते हैं। इससे आमजन परेशान है। बृजमनगंज से फरेंदा की दूरी नाममात्र 20 किलोमीटर है, लेकिन निजी बस ंसंचालक 30 प्रति सवारी से किराया वसूलते हैं। वही नौगढ़ का किराया 40रूपये वसूलते हैं। इससे आमजन परेशान है। परिवहन विभाग अधिकारियों के इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने से आमजन में रोष है।
संचालकों का दोहरा रवैया, आमजन परेशान- संचालकों के मनमाने व दोहरे रवैये से आमजन परेशान है। संचालक डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर किराया में बढ़ोतरी करते हैं, लेकिन भावों में कमी पर एक किराया कम नहीं करते हैं। इससे हर दिन यात्री ठगी के शिकार हो रहे हैं।
नियमों की नहीं कर रहे पालन निजी बस संचालक नियमों की एक भी पालन नहीं करते हैं। मनमाना किराया वसलूते हैं। स्थानीय लोगो ने इनके खिलाफ कार्रवाई की माँग की है ।
