
महराजगंज । बृजमनगंज नगर पंचायत बृजमनगंज दीपावली नजदीक आने के साथ ही कुम्हारों के चाक की रफ्तार तेज हो गई है। धीरे-धीरे लोगों का रुझान एक बार फिर दीये की तरफ बढ़ा है।
जिसकों देखते हुए गांव में अब कुम्हारों के चाक भी गुलजार हो गए हैं। बृजमनगंज के धानी रोड पर बसहवा में स्थित कुम्हार टोला निवासी रामवृक्ष प्रजापति,योगमति प्रजापति, सूर्यभान प्रजापति पुस्तैनी कला को आगे बढ़ाते हुए खुद चाक पर दीये व मिट्टी के बर्तन बना कर दीपावली की तैयारी में जुट गए हैं । सब के साथ मिल कर दीपावली के लिए मिट्टी के दीये,बर्तन व खिलौने तैयार कर रहे हैं। कुम्हार सूर्यभान ने बताया तीन पीढि़यों से दीये बनाने का धंधा किया जाता है। सभी स्वजन अपना भरण पोषण कुम्हारी कला से ही करते हैं। योगमति प्रजापति ने बताया कि गांव- गांव जा कर मिट्टी तराश कर लाते हैं। परिवार के साथ घर पर दीये व अन्य सामान तैयार करती हूं। दीपावली में दीये, बर्तन व खिलौनों से हुए आमदनी से पूरे वर्ष का खर्चा चलाना पड़ता है। अब मात्र कुछ गिने चुने पर्व पर ही लोगों को हम कुम्हारों की याद आती है।

वरिष्ठ भाजपा नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ़ नन्हे ने बताया कि दीपावली पर स्थानीय दुकानदार व कारीगरों से सामान की खरीदारी की जाएगा। जिससे स्थानीय कारीगरों का हौसला बढ़ेगा। आधुनिकता के दौर में नई पीढ़ी को मिट्टी की अहमियत को समझते हुए अपने स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा देना चाहिए।
मिट्टी का दीया जलाकर दीपावली मनाई जाएगी।

वरिष्ठ सपा नेता दिलीप चौधरी,
ने बताया कि इस दीपावली में चाइनीज लाइट व झालरों के बजाय मिट्टी के सामान व खिलौनों का उपयोग किया जाएगा। मिट्टी का दीया जलाकर दीपावली मनाएंगे। मिट्टी से बने सामान का उपयोग कर स्थानीय कुम्हारों को बढ़ावा दिया जाएगा।
( सौरभ जायसवाल की रिपोर्ट
