महराजगंजउत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग ।

मिठौरा । विकास खंड मिठौरा क्षेत्र के ग्रामसभा सोनवल के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शपथ पत्र पर शिकायत देते हुए परिवार रजिस्टर नकल एवं जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर सचिव द्वारा कई दिन दौड़ने एवं धन मांगने का आरोप लगाये है।
इस दौरान ग्रामसभा सोनवल निवासी रघुराई, वृन्द यादव, मनोज कुमार व गणेश यादव ने शपथ पत्र पर जिलाधिकारी को दिये गये शपथ पत्र में आरोप लगाते हुए लिखा है कि हमारे ग्रामसभा में तैनात सचिव जन्म प्रमाण पत्र एवं परिवार रजिस्टर नकल के लिए कई दिन दौड़ाते हैं और इसके लिए धन मांगते हैं। इस संबंध में सोनवल के सचिव ने बताया कि मेरे ऊपर लगाये गये सभी आरोप निराधार है। खंड विकास अधिकारी मिठौरा राहुल सागर ने बताया कि इसके पूर्व में सचिव के विरुद्ध इस प्रकार की शिकायत नहीं आई है, फिलहाल मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}