महराजगंजउत्तर प्रदेश
Trending

ग्राम सभा बिशुनपुरा टोला जहरी में “बहू सम्मेलन” का आयोजन ।

परसामलिक । मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत ग्राम बिशुनपुरा टोला जहरी, परसामलिक में मिशन शक्ति टीम द्वारा बहू सम्मेलन”का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने गांव की बहुओं और महिलाओं को सामाजिक और पारिवारिक चुनौतियों से निपटने के लिए जागरूक किया। सम्मेलन में दहेज हत्या, यौन उत्पीड़न, अपहरण जैसे महिला संबंधी अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। महिलाओं को इन अपराधों से बचाव और उनके निवारण के लिए उपलब्ध कानूनी उपायों के प्रति शिक्षित किया गया। साथ ही, उपस्थित बहुओं और महिलाओं की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया और उनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना था। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं और सहायता सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}