महराजगंजउत्तर प्रदेश
Trending

गरेंडर मशीन में करंट उतरने से युवक की हुई मौत ।

पनियरा । थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डिंगुरी के बेलहिया टोला निवासी सन्तोष प्रजापति पुत्र मेवालाल उम्र लगभग 26 वर्ष सोमवार को गलैण्डर मशीन का तार साकेट में लगाते समय विद्युत करेंट उतर गया जिससे वह मौके पर गिर कर अचेत हो गया । दुकान पर मौजूद अन्य लोग उसे इलाज के लिए पनियरा में स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल पर ले गए लेकिन स्थित को देख कर डॉक्टर ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पनियरा भेज दिया जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । युवक की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों व गांव वासियों को मिली तो परिजनों सहित भारी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पर पहुंचे ।
सूचना पर पनियरा पुलिस पहुँच कर मामले की जांच – पड़ताल करने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मिली जानकारी के अनुसार सन्तोष प्रजापति डिंगुरी पर स्थित दुकान पर कार पेंटर का कार्य करता था । प्रतिदिन की तरह सोमवार को दिन में भी वह कार्य करने के लिए गलैण्डर मशीन के तार को साकेट में लगा ही रहा था कि किसी तरह से उसमें करंट उतर गया जिससे उसकी मौत हो गयी । मृतक को एक दो वर्ष की मासूम बेटी है जिसका नाम परी है । मृतक की पत्नी गीता रोते – रोते अचेत होकर गिर जा रही थी । मृतक अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}