
महराजगंज। थाना निचलौल क्षेत्र के ग्राम खरचौली में थाना स्थानीय मिशन शक्ति टीम की महिला उपनिरीक्षक नन्दिनी यादव, वन्दना कुमारी, महिला कांस्टेबल संध्या साहनी तथा PGSS टीम द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में टीम ने महिलाओं और बालिकाओं की समस्याओं को सुना तथा सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। समाज में हो रहे पारिवारिक विवादों एवं महिला संबंधित अपराधों पर भी चर्चा की गई।इस अवसर पर मिशन शक्ति टीम ने मुख्यमंत्री द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों — 1090, 1076, 112, 181, 102, 1098 और 1930 — के बारे में जानकारी देते हुए इनके उपयोग के लिए प्रेरित किया।


