महराजगंजउत्तर प्रदेश
Trending

2.28 लाख एमटी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित,किसान करा लें पंजीकरण ।

महराजगंज ।समर्थन मूल्य योजना के तहत पहली नवम्बर से धान खरीद शुरू होगी। इसके लिए तैयारी जोरों पर है। सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए 2369 रुपये प्रति कुंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। समर्थन मूल्य में गत वर्ष की तुलना में 69 प्रति कुंटल की वृद्धि की गयी है। किसान अपनी उपज को बेचने के लिए समय से पंजीकरण करा लें। इस वर्ष 2.28 लाख एमटी दो लाख 28 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए जिला खाद्य विपणन अधिकारी विवेक सिंह ने सरकार किसानों के उपज की उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए तैयारी जोरों पर है। सरकारी क्रय केन्द्रों पर धान की बिक्री करने के लिए पंजीकरण कराना आवश्यक है। पंजीकरण के बाद तहसीलदार और एसडीएम के स्तर से सत्यापन भी होगा।
उन्होंने बताया कि गत वर्ष दो लाख एमटी आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष करीब 2.29 लाख एमटी धान की खरीद हुई थी जो लक्ष्य के सापेक्ष 114.76 प्रतिशत अधिक था। यह खरीद कुल 167 क्रय केन्द्रों के जरिए 42308 किसानों से की गयी थी।
डिप्टी आरएमओ सिंह ने बताया कि किसान Fcs.up.gov.in पर पंजीकरण करा सकते है। पंजीकरण के लिए फार्मर रजिस्ट्री का फार्मर आईडी, मोबाइल नंबर से लिंक आधार कार्ड और गाटा संख्या जरूरी है। खरीद के लिए अभी तक 126 क्रय केन्द्रों का अनुमोदन हो चुका है।

24 सितम्बर तक 1062 किसानों ने कराया पंजीकरण
जिला खाद्य विपणन अधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि जिले में 24 सितम्बर तक कुल 1062 किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। इनमें नौतनवा तहसील के 80, निचलौल तहसील के 290, फरेन्दा तहसील के 183 तथा सदर तहसील के 509 किसान हैं।

समर्थन मूल्य पर छह एजेंसियां खरीदेंगी धान, केन्द्र अनुमोदित

एजेंसी का नाम-अनुमोदित केन्द्र
खाद्य विभाग—–36
पीसीएफ———37
पीसीयू—– 32
यूपीएसएस——14
भाखा निगम—–02
मंडी समिति—–05

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}