महराजगंजउत्तर प्रदेश
Trending

सेवा पखवाड़ा अभियान में दिव्यांगजन को वितरित किए उपकरण

महराजगंज। सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने नगर स्थित समेकित बाल विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान जरूरतमंद दिव्यांगजन को 399 उपकरण निशुल्क वितरित किए गए, जिनमें 100 ट्राइसाइकिल, 200 वैशाखी, 36 व्हील चेयर, 28 ईयर एड, 20 वॉकर और 15 स्मार्ट केन शामिल थे।

मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिव्यांगजनों के जीवन स्तर सुधारने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने दिव्यांगजनों को सम्मान और सुविधाएं मिलने पर जोर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाना है।

मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ दिव्यांगजनों तक लगातार पहुंचता रहेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन व उनके परिजन उपस्थित रहे और वितरण के समय उनके चेहरे पर संतोष झलक रहा था।

इस अवसर पर जिला महामंत्री बबलू यादव, जिला मंत्री गौतम तिवारी, बैजनाथ पटेल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, एडीओ शफी आलम सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}