
बृजमनगंज, । शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब इकाई बृजमनगंज की ओर से बृजमनगंज के कोल्हुई तिराहे पर सोमवार शाम को फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। आयोजन में श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा की पूजन व आरती, जयकारों के फलाहार वितरण कर आस्था और भक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक जिला कार्यकारिणी सदस्य आशीष जायसवाल, तहसील इकाई उपाध्यक्ष रवि यादव तथा तहसील इकाई कोषाध्यक्ष सौरभ जायसवाल की विशेष भूमिका रही। धार्मिक और सामाजिक समन्वय के इस आयोजन में बड़ी संख्या ने जनप्रतिनिधि, पुलिस प्रशासन व व्यापारी व अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामूहिक रूप से नवरात्रि के पावन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार विनय पाठक, प्रमोद गौंड, राकेश यादव, जयसिंह, कुलदीप कुमार, इरफान अहमद, इनमुल्लाह खान, मनोज त्रिपाठी, वरिष्ट सपा नेता दिलीप चौधरी, वरिष्ट भाजपा नेता योगेंद्र यादव, भाजपा नेता आशीष जायसवाल, सपा नेता राकेश जायसवाल, बबलू जायसवाल,प्रधान प्रतिनिधि विनोद जायसवाल, सभासद जेपी गौड़, मनोज जायसवाल, अनूप चौरसिया, जितेंद्र कुमार, प्रद्युमन सिंह, सिद्धेश्वर चौरसिया, इंद्रेश यादव,रवि वर्मा, आर्यन जायसवाल, दीपक अग्रहरी, अरविंद यादव, तेज प्रताप सिंह, सप्पू यादव, गुल्ली सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सौरभ जायसवाल की रिपोर्ट
