शारदीय नवरात्र पर्व के मद्देनजर डीएम व एसपी ने किया लेहरा दुर्गा मंदिर का निरीक्षण ।
बृजमनगंज । आगामी शारदीय नवरात्र पर्व को लेकर डीएम संतोष शर्मा व एसपी सोमेंद्र मीना ने सोमवार की दोपहर लेहरा स्थित दुर्गा मंदिर का निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
सर्व प्रथम संतोष शर्मा व एसपी सोमेंद्र मीना ने माता दुर्गा जी का पूजन अर्चन कर प्रसाद ग्रहण किया। उसके बाद पूरे मंदिर परिसर व मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उसके बाद दोनों अधिकारियों ने मंदिर के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। उन्होंने श्रद्धालुओं व मेला क्षेत्र में होने वाली समस्याओं के बारे जानकारी प्राप्त कर मातहतों को समय रहते उसे दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही पुलिस बल भी मौजूद रहेंगे।इस अवसर पर एसडीएम फरेंदा शैलेन्द कुमार गौतम, थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक अमित कुमार राय,चौकी प्रभारी निरंजन राय सहित तमाम अधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।


