महराजगंजउत्तर प्रदेशस्वास्थ्य
Trending

लक्ष्मीपुर ब्लाक परिसर में स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम आयोजित ।

महराजगंज । लक्ष्मीपुर स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत ब्लाक मुख्यालय लक्ष्मीपुर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कर्मचारियों ने परिसर की साफ सफाई कर सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
खण्ड विकास अधिकारी मृतुन्जय यादव ने ग्रामीणों ने सभी कर्मचारियों से कहा कि सभी लोग अपने अपने क्षेत्र में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करें। घरों और गलियों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि ऐसा करने से बीमारियों से बचा जा सकता है और ग्राम ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025’ के तहत प्रथम स्थान प्राप्त कर सकेगा। ग्राम में जिस किसी का घर सबसे साफ-सुथरा पाया जाएगा और वह प्रथम स्थान पर रहेगा, उसे स्वच्छता किट देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर दिनेश पाठक, सचिव प्रमोद यादव, शिवसागर पाण्डेय, अखण्ड प्रताप सिंह, रजनीश मिश्रा, बृजेश यादव, विवेक पटेल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}