महराजगंजउत्तर प्रदेश
Trending

मिश्रौलिया में दस माह में ही टूट गई सीसी सड़क ।

महराजगंज । बृजमनगंज विकास खंड में निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। निर्माण कार्यों में मानकों को ताक पर रख कर पक्के कार्य कराए जा रहे हैं। जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। जिम्मेदार लूट खसोट में लगे हुए हैं। इसका ताजा उदाहरण क्षेत्र के ग्राम सभा मिश्रौलिया के टोला लक्षनपुर में ग्राम विकास निधि के तहत बनाई गयी सीसी रोड को देखा जा सकता है। लाखों रुपए से बनी यह सड़क दस माह बाद ही पूरी तरह से टूटने लगी है। सड़क में अनेक जगह बड़े- बड़े गड्ढे बन गए हैं। बी पी यादव, दशरथ लोधी, रामसुभग लोधी, .राममिलन भारतीय, लौटू, विक्रम, रतन पासवान, कमलेश, अंगद पासवान सहित अनेक ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है।
ग्राम प्रधान द्वारा दस महीने पहले मिश्रौलिया के टोला लक्षनपुर में रामजीत के घर से राजू के मंदिर तक लगभग 70 मीटर सड़क का निर्माण चार लाख चार हजार छ: सौ रुपए की लागत से किया गया था। लोगों का कहना है कि कुछ माह बीत जाने के बाद से ही सड़क में अनेक जगह बड़े व गहरे गड्ढे बनने शुरू हो गए। मार्ग से गुजरने वाले लोगो ने जिम्मेदारों की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि दस माह से गांव की सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। आलाधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई करवाई नहीं की जा रही है। वीडियो श्रीकांत शुक्ला ने बताया दोषियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}