महराजगंजउत्तर प्रदेश

बुजुर्ग महिला का पहले गला रेता फिर काटी कलाई की नस, हालत गंभीर ।

महराजगंज ।बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरहना में बुधवार की भोर में एक बुजुर्ग महिला पर अज्ञात ने जानलेवा हमला कर दिया। 65 वर्षीय जुगलावती देवी पत्नी रामकिशुन को पहले धारदार हथियार से गला रेत दिया और फिर कलाई की नस काट दी।अचानक हुए इस हमले से गांव में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे और लहूलुहान अवस्था में महिला को उपचार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले गए जहां महिला की स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना पर बरगदवा पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई वही पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना एडिशनल एसपी और क्षेत्राधिकारी के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र अनावरण के लिए तीन विशेष जांच टीमों का गठन किया है। एसपी ने कहा कि अपराधियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य संकलित किए। पुलिस गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जुगलावती अपने पति रामकिशुन प्रजापति के साथ सेमरहना गांव में रहती हैं। पहली पत्नी के निधन के बाद रामकिशुन ने जुगलावती से दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से रामकिशुन को दो पुत्र हैं। जबकि जुगलावती का एक पुत्र बालिकरन है। रामकिशुन के तीनों पुत्रों मुराली, जयकरन व बलिकरन का परिवार बेलहिया में रहता है। बड़े पुत्र मुराली की देहांत हो चुका है। वही जयकरन व बालि करन कमाने के लिए मुंबई गए हुए हैं। हादसे के संबंध में पति रामकिशुन ने बताया कि भोर में जब जुगलावती शौचालय में जा रही थी ऐसी दौरान अज्ञात ने जानलेवा हमला कर पहले धारदार हथियार से गले को रेता फिर कलाई की नस को काट दिया की बुजुर्ग महिला की मृत्यु निश्चित हो जाए लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। महिला के चिल्लाने पर जब पति उसकी तरफ दौड़े तो अज्ञात फरार हो गया।
इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। इस बाबत पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, बहुत जल्द घटना का पर्दाफाश कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की टीम महिला की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}