मिठौरा । मंगलवार को महाविद्यालय में प्राणी विज्ञान विभाग द्वारा अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रामरतन पीजी कॉलेज , मंसूरगंज, पनियरा, महराजगंज के प्राणी विज्ञान के विभागाध्यक्ष, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ कमलेश कुमार ने बी. एस-सी. के समस्त छात्र-छात्राओ को संबोधित करते हुए प्रोटीन सिंथेसिस इन प्रोकैरियाट्स एवं यूकैरियाट्स विषय बताते हुए कहा कि सभी जीवधारी में जीन प्रकटन एवं नियमन होता है । जिससे शरीर की समस्त क्रियाओँ का संचालन प्रोटीन सिंथेसिस द्वारा होता है ।
आगे उन्होंने कहा कि आज हमारे माता-पिता को हम पर विश्वास है जो हमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया एवं विभिन्न यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए भेज रहे हैं। एक विद्यार्थी के अंदर स्वअनुशासन व लक्ष्य के प्रति हमें कर्तव्य निष्ठ होना चाहिए तभी हम एक सफल विद्यार्थी हो सकते हैं । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर रामपाल यादव एवं प्राणी विज्ञान विभाग के अध्यक्ष अजय कुमार राव एवं विज्ञान संकाय के दिग्विजय यादव, मदन प्रसाद, राहुल प्रजापति तथा बीएससी के समस्त छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के द्वारा प्रारंभ हुआ ।


