महराजगंजउत्तर प्रदेश
Trending

नवगठित मिशन शक्ति केंद्र का डीएम एसपी ने किया उद्घाटन ।

महराजगंज । पुलिस अधीक्षक महराजगंज के साथ थाना समाधान दिवस के तहत थाना कोठीभार महराजगंज मे फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। राजस्व व पुलिस विभाग को सामंजस्य स्थापित कर त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। जनसुनवाई के दौरान विगत थाना समाधान दिवस में आए प्रकरणों में रैंडम रूप से अशोक कुशवाहा नामक शिकायतकर्ता से फोन पर वार्ता की और निस्तारण की जानकारी ली गई। शिकायतकर्ता ने निस्तारण पर संतोष व्यक्त किया। इससे नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित ‘मिशन शक्ति-5.0’ कार्यक्रम के दृष्टिगत थाना कोठीभार में नवगठित मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन किया गया। जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति केंद्र की प्रभारी एवं महिला पुलिसकर्मियों को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को महिला अपराध के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने महिला फरियादियों को समुचित सहायता को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा जिला प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है, इसलिए सभी लोग महिला सुरक्षा को लेकर विशेष सक्रियता दिखाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}