महराजगंजउत्तर प्रदेशक्राइम
Trending

दो शोहदों को मिशन शक्ति टीम ने किया गिरफ्तार ।

महराजगंज । पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमन्द्र मीणा के कुशल निर्देशन में शोहदों पर लगाम कसने हेतु मिशन शक्ति कार्यक्रम फेज-5 के तहत चलाए जा रहे अभियान में गठित टीम द्वारा बृजमनगंज में शुक्रवार को थाना क्षेत्र की एक महिला द्वारा दो शोहदों के विरुद्ध लिखित तहरीर दी गयी। इस क्रम में बृजमनगंज पुलिस ने दो शोहदों वकील व अभिषेक निवासीगण ग्राम कवलपुर टोला बनकटवा को रास्ते में चलते हुए उक्त महिला पर छिंटाकसी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता की सूचना पर तत्काल अभियुक्तगणों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिसके बाद तत्काल मिशन शक्ति बृजमनगंज की पुलिस अधिकारी एक्टिव होकर नामित शोहदों की गिरफ्तार कर लिया। साथ इस मामले में अभियोग से सम्बंधित अन्य विधिक कार्यवाही भी की जा रही है। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली मिशन शक्ति टीम में
उप निरीक्षक प्रिया वर्मा, उप निरीक्षक अर्चना यादव, आरक्षी बेबी आदि मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}