महराजगंजउत्तर प्रदेश
Trending

ड्रोन संचालकों से पुलिस ने जमा कराया ड्रोन कंट्रोलर

परसामलिक । नवरात्र पर्व के दौरान अफवाहों पर अंकुश लगाने और त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बरगदवा पुलिस ने रविवार को विशेष कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देशन में थाना बरगदवा क्षेत्र में अभियान चलाकर नौ वीडियोग्राफी ड्रोन संचालकों से ड्रोन कंट्रोलर जमा कराने के उपरांत बैठक कर शासन द्वारा जारी गाइडलाइन को अवगत कराया गया। थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि हाल के दिनों में ड्रोन उड़ाए जाने की अफवाहें सामने आ रही थीं, जिससे लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं फैल रही थीं। त्योहार के मद्देनजर किसी भी प्रकार की शांति भंग न हो, इसके लिए पुलिस ने यह एहतियाती कदम उठाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है। यदि कोई संचालक अनुमति लिए बगैर ड्रोन उड़ाते पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}