उत्तर प्रदेशमहराजगंज
Trending

ट्रेन से कटकर युवक की मौत,

महराजगंज रविवार दोपहर लगभग 12:30 बजे घुघली–कप्तानगंज रेलखंड पर उस समय सनसनी फैल गई जब रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव दो टुकड़ों में पड़ा मिला। घटना जखीरा चौकी क्षेत्र के खपरदिका गांव स्थित पिलर संख्या 351/7 के पास हुई, जहां ट्रेन संख्या 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस से कटकर युवक की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही घुघली स्टेशन मास्टर ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह, चौकी प्रभारी जखीरा धर्मेंद्र जैन व पुलिस बल मौके पर पहुंचाकर स्थिति का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।
शिनाख्त के दौरान मृतक की पहचान अभिषेक कन्नौजिया 29 वर्ष पुत्र मुनीब कन्नौजिया, निवासी ग्राम महावन खोर उर्फ बड़ाहरा फार्म, थाना घुघली, जनपद महराजगंज के रूप में हुई। दुर्घटना की खबर लगते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं और गांव का माहौल गमगीन हो गया है। थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है ताकि घटना की पूरी जांच की जा सके। प्रथम दृष्टया यह हादसा प्रतीत हो रहा है, फिर भी सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}