महराजगंजउत्तर प्रदेश
Trending

आवास की मजदूरी न मिलने पर लाभार्थियों ने की शिकायत

महराजगंज । निचलौल प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने घरों की मजदूरी न मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश है। शुक्रवार को ग्राम सभा किशनपुर के दर्जनों लाभार्थी ब्लॉक कार्यालय पहुंचे और खंड विकास अधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या से अवगत कराया। लाभार्थी रामप्रीत चौहान, मदन चौधरी, शिवराज यादव, नन्हे गौड़, बुखारत सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उनके आवास पूर्ण किए हुए दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन योजना के तहत मिलने वाली 90 दिन की मजदूरी आज तक उनके खाते में नहीं आई है। इस कारण मजदूरी देने वाले लेबर और मिस्त्री लगातार धनराशि मांग रहे हैं, जिससे लाभार्थी प्रताड़ित हो रहे हैं। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि कई लाभार्थियों को घर छोड़कर बाहर जाना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार रोजगार सेवक से शिकायत की, लेकिन उन्हें यह कहकर टाल दिया गया कि अब मजदूरी नहीं मिलेगी। इस मामले में खंड विकास अधिकारी शमा सिंह ने आश्वासन दिया है कि शिकायत की जांच कर जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

विजय पांडे की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}