अघोषित बिजली कटौती एवं लो बोल्टेज की समस्या से परेशान उपभोक्ता ।
महराजगज कोल्हुई एक तरफ जहां सरकार ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को सुचारू ढंग से सप्लाई देने की बात करती है ।तो वही जिम्मेदार सरकार की व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है ।जिससे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोग ब्यवस्था को लेकर काफी नाराजगी जताते हुए लो बोल्टेज की समस्या को ठीक करते हुए सही एवं समय से सप्लाई देने की मांग की है । विदित हो कि इस बरसात एवं भीषण गर्मी के मौसम में कोल्हुई स्थित विद्युत उप केन्द्र से क्षेत्रीय लोगो को सही बिजली नही मिल पा रही हैं ।इधर नवरात्र का पावन पर्व शुरू हो गया है । लोग अनियमित कटौती एवं लो बोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं । जिससे उपभोक्ता बेहद परेशान हैं कोल्हुई उपकेन्द्र मे समाहित समस्त फिडरों के अन्तर्गत आने वाले शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता विभाग की व्यवस्था से बेहद नाराज हैं ।
जिला पंचायत सदस्य एवं भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष प्रेमशंकर पाण्डेय ने बताया कि अगर विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ नही किया गया तो उपभोक्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे ।जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।
सुनील पांडे की रिपोर्ट


