उत्तर प्रदेशमहराजगंज
Trending

सरकारी जलकल टैंक पर फहराया गया मजहबी झंडा,वीडियो प्रसारित होते ही मचा हड़कंप ।

ग्राम पंचायत ललाइन पैसिया, पुरंदरपुर थाना क्षेत्र का मामला ।

महराजगंज ।लक्ष्मीपुर पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ललाइन पैसिया में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के जलकल टैंक पर एक विशेष समुदाय का मजहबी झंडा फहराया गया। यह झंडा किसी ग्रामीण द्वारा रिकॉर्ड कर वीडियो के रूप में इन्टरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया, जिसके बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।
सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और आनन-फानन में उक्त झंडे को जलकल टैंक से हटा दिया गया। इस घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी देखी गई।

विहिप ने जताई कड़ी आपत्ति
————————————-
विश्व हिंदू परिषद के गोरक्ष प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख सी. पी. मिश्र ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि, “सरकारी संपत्ति पर किसी भी प्रकार का मजहबी झंडा फहराना राष्ट्रविरोधी कृत्य है। दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।”ग्रामीणों के अनुसार यह झंडा उस समय फहराया गया जब सरकारी टैंक पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की नीयत से यह कार्य किया।इस पूरे मामले को लेकर जब चौकी प्रभारी भागवत चौधरी से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि “मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}