लक्षणों को पहचाने और खून की जांच कराएं-डाॅ केपी सिंह ।
लक्षणों को पहचाने और खून की जांच कराएं-डाॅ केपी सिंह ।
डेंगू से बचाव के लिए डिप्टी सीएमओ ने दिया संदेश ।
महराजगंज । डेंगू से बचाव संभव है। इसके लिए लक्षणों को पहचानना और खून की जांच कराना आवश्यक है। डेंगू मच्छर जनित रोगों में से एक है। इससे बचाव बहुत जरूरी है। उक्त संदेश डिप्टी सीएमओ व सदर सीएचसी के अधीक्षक डाॅ.केपी सिंह ने दिया है। उन्होंने कहा कि समक्षदारी दिखा कर और जागरूकता से कोई भी व्यक्ति कई बीमारियों से निजात पा सकता है। इनमें मच्छर जनित बीमारियां भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा जनजागरूकता और सर्विलांस की वजह से साल दर साल संचारी रोगों का ग्राफ गिरने लगा है। बीते चार सालों में डेंगू से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं होने पाई है। जो यह एक सुखद संदेश है।
डेंगू् की वर्षवार स्थिति:
वर्ष ग्रसित मृत्यु
2021 34 0
2022 45 0
2023 58 0
2024 52 0
2025 37 0
——–


