मिठौरा ब्लॉक में नवागत एडीओ पंचायत का भव्य स्वागत

मिठौरा । महराजगंज। विकास खण्ड मिठौरा में नवागत एडीओ पंचायत कौशल किशोर सिंह ने शुक्रवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। सिंह मूल रूप से गोरखपुर जनपद के निवासी हैं और इसके पूर्व गाजीपुर में तैनात थे। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत ब्लॉक के समस्त स्टाफ व कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं। वहीं गुरुवार को ब्लॉक मीटिंग हॉल में सफाईकर्मी संघ की ओर से स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर और बुके भेंट कर एडीओ पंचायत का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत सिंह ने कहा कि “सभी सफाईकर्मी अपने दायित्व का सही ढंग से निर्वहन करें तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, ताकि स्वच्छ भारत अभियान को और अधिक गति प्रदान की जा सके।”कार्यक्रम में सफाईकर्मी संघ के जिला संगठन मंत्री पारसनाथ यादव, जिला संगठन मंत्री संतराज यादव, गिरिजेश मद्धेशिया, ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश कुमार, रामरतन वर्मा, रामानन्द यादव, प्रमोद पटेल, रामकेवल यादव, तौशिफ रजा, अभिषेक कुमार पटेल, जनार्दन प्रजापति, महेन्द्र शर्मा, रामनिवास शर्मा, मनेन्द्र गुप्ता, दीनदयाल, वीरेन्द्र यादव, सुनीता चौरसिया, रुक्मिणी पटेल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
(मनोज पटेल)


