उत्तर प्रदेशमहराजगंज

नशा मुक्ति दिवस पर पहल, नागरिकों को जागरूक करने का प्रण ।

बृजमनगंज । थाने में नशा मुक्ति दिवस पर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने नशा न करने की शपथ ली।
थाना अध्यक्ष ने पुलिस कर्मचारियों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को न केवल खुद नशे से दूर रहना है, बल्कि आम नागरिकों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।
थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि नशा शरीर को कमजोर करता है। यह पूरे परिवार को प्रभावित करता है। साथ ही समाज में व्यक्ति की प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचाता है। कार्यक्रम में इसी अमित राय तारकेश्वर वर्मा, गजेंद्र सिंह, आलोक यादव, प्रिया वर्मा सहित समस्त पुलिसकर्मी उपस्थित थे। सभी ने नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}