नगर पंचायत परतावल मे निकाली गई तिरंगा यात्रा ।
परतावल । मगलवार को नगर पंचायत परतावल में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया और ईओ कनुप्रिया शाही के नेतृत्व ने किया। यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से शुरू हुई। यह परतावल चौराहे और प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः नगर पंचायत कार्यालय पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारे लगाए गए। “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा” और “झंडा ऊंचा रहे हमारा” जैसे नारे भी गूंजते रहे। इस दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीत गाए। परतावल चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम में काशीनाथ सिंह,भाजपा नेता प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी, निर्भय सिंह, अशोक यादव, ईश्वर यादव, श्याम पाण्डेय, विवेक पटेल, बलराम उपाध्याय और आनंद मिश्रा समेत कई गणमान्य व्यक्ति इस तिंरगा यात्रा में शामिल हुए।
(प्रदीप चौधरी)


