अग्निवीर में चयनित पार्वती साहनी को किया गया सम्मानित ।
मिठौरा । गोरक्षपीठाधीश्वर महन्त अवेद्यनाथ महाविद्यालय में अध्ययनरत बी.एस-सी. तृतीय सेमेस्टर की मेधावी छात्रा पार्वती साहनी का चयन भारतीय नौसेना में अग्निवीर एम.आर. बैच संख्या 02/2025 के अंतर्गत हुआ है । उनके इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ. रामपाल यादव एवं चौक शिक्षण संस्थान के प्रभारी डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में सम्मानित किया गया । उनके इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।यहां बताते चलें कि लीडरशिप कैसे विकसित करें , इसी क्रम में महाविद्यालय में चल रहे । इंफोसिस फाउंडेशन के अंतर्गत उन्नति फाउंडेशन के तहत 22 वें दिन छात्र-छात्राओं में लीडरशिप कैसे विकसित करें विषय पर चर्चा करते हुए सुभाष जी ने कहा कि अपनी ताकतों और कमजोरियों को पहचानें । आत्म-विकास के लिए अपनी कमजोरियों पर काम करें । ज्ञान को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें । किताबें पढ़ें , ऑनलाइन कोर्स करें और सेमिनारों में भाग लें । अपने विचारों और निर्देशों को स्पष्ट और प्रभावी तरीके से व्यक्त करें । दूसरों की बातों को ध्यान से सुनें और उनकी भावनाओं और विचारों को समझने का प्रयास करें । जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें और सभी पहलुओं पर विचार करें । लीडरशिप विकसित करना एक सतत प्रक्रिया है । जिसमें समय , प्रयास और समर्पण की आवश्यकता होती है । इन सुझावों और अभ्यासों का पालन करके , आप अपनी लीडरशिप कौशल में सुधार कर सकते हैं और एक प्रभावी नेता बन सकते हैं ।


