उत्तर प्रदेशमहराजगंज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भाजपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया ।

महराजगंज। भाजपा कार्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने की। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एकत्र होकर केक काटा, मिठाइयाँ बाँटी और मुख्यमंत्री के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। भाजपाइयों ने ‘जय श्री राम’ और ‘योगी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ’ जैसे नारों से माहौल को गूंजायमान कर दिया। कार्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और हर कार्यकर्ता के चेहरे पर उत्साह झलक रहा था।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और उनकी जनहितकारी नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। उनके नेतृत्व में कानून-व्यवस्था, बुनियादी ढांचे और धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिली है। हम सभी कार्यकर्ता उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं और उनके नेतृत्व में निरंतर कार्य करने का संकल्प लेते हैं। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा,जिला महामंत्री राजेश यादव, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव , आकाश गुप्ता , गोविंद जायसवाल, गौतम तिवारी, वीरेंद्र चौहान, अमन पाण्डेय , राजू विश्वकर्मा, शर्मा प्रसाद विश्वकर्मा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}