उत्तर प्रदेशमहराजगंज

बढ़ते जाम की समस्या से लोग परेशान जिम्मेदार बेखबर ।

महराजगंज नगर पंचायत बृजमनगंज में जाम की समस्या के निराकरण के लिए कोई इंतजाम नहीं है। हर रोज दोपहर बाद नगर के में जाम की समस्या पैदा हो जाती है। इससे लोगों को आवागमन में समस्या होती है। सड़कों के किनारों पर बेतरतीब तरीके से खडे़ वाहनों के कारण यह समस्या गंभीर होती जा रही है। खासकर स्कूलों की छुट्टी के दौरान स्कूली बसें भी जाम में फंस जाती हैं। इससे बच्चों को घर पहुंचने में देर होती है। नगर में जाम से राहगीर परेशान होते हैं। ऑटो खड़ी किए जाने व दुकानदारों द्वारा पटरी पर कब्जा किए जाने सेे समस्या बढ़ गई है। व्यस्ततम बाजार में दिन भर हर घंटे लगने वाले जाम की समस्या से निजात के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इसके चलते नगर में वाहन रेंगते रहे। सबसे अधिक परेशानी बाइक चालकों को हुई। एंबुलेंस भी कुछ देर जाम में फंसी रही। लोगों का कहना था कि अब तो यहां भी जगह-जगह जाम लगने से परेशानी बढ़ती जा रही है और जिम्मेदार इस समस्या के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। जाम की समस्या से राहगीरों को निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की जाती है । रोड के किनारे फुटपाथ पर ही लोग आडे़ तिरछे वाहन खड़ी कर देते हैं। इससे वाहनों को आनेजाने में परेशानी तो होती ही है, साथ ही यातायात जाम की भी समस्या पैदा होती है। रवि वर्मा,श्याम जायसवाल,अमित जयसवाल, मनीष जायसवाल,हीरालाल जायसवाल,गणेश गुप्ता,ने बताया कि पूरे नगर में कहीं पर भी वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इस कारण लोग सड़कों के किनारों पर वाहन खड़ी करते हैं। इससे जाम लग जाता है। अतिक्रमण के कारण पैदल चलना भी कठिन हो गया है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय पुलिस जाम लगने के आधे घंटे बाद सक्रिय होती है। अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा का कहना है कि नगर में सड़कों के किनारे अतिक्रमण न करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। अभियान चलाकर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस सजग है। अभियान चलाकर सड़कों के किनारे खडे़ वाहनों का चालान किया जाए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}