महराजगंजउत्तर प्रदेश

अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के तहत हुआ पौधरोपण ।

महराजगंज । लक्ष्मीपुर अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के तहत लक्ष्मीपुर ब्लाक सभागार में रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि भाजपा नेता डॉ धर्मेंद्र सिंह ने अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनका जीवन -शोर्य साधना, सेवा, समर्पण, संयम और सादगी का अप्रतिम उदाहरण है।
वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ धर्मेंद्र सिंह में कहा कि अहिल्याबाई होल्कर के कार्यशैली में प्राचीनता और आधुनिकता का संगम जो उनके जीवन में था । आज देश उसे आदर्श मानकर आगे रहा है। पूण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास में एक ऐसी शासिका के रूप में जानी जाती है, जिनका जीवन आध्यात्मिकता, धर्म-ंउचयकर्म और सुशासन का अनुपम संगम था। उनके इसी अनन्य स्वरूप ने इन्हें पुण्य श्लोक की उपाधि प्रदान की। उनकी शिवभक्ति और धार्मिक कार्यों के प्रति समपर्ण ने उन्हें युगों तक अमर बना दिया उनके धार्मिक कार्य आज भी लाखों लोगो को प्रेरित करते है। नौतनवा विधायक ऋषि त्रिवारी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि अहिल्याबाई होल्कर साधारण परिवार में जन्म लेकर समाज और राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अहिल्याबाई होल्कर जी का जीवन -शोर्य साधना, सेवा, समर्पण, संयम और सादगी का अप्रतिम उदाहरण है। भाजपा नेता हरिकेश चन्द पाठक ने सम्बोधित में कहा कि अहिल्याबाई होलकर साधारण से किसान के घर पैदा हुई एक महिला थी, जिन्होंने सदैव अपने राज्य और वहां के लोगों के हित में ही कार्य किया। उनके कार्य की प्रणाली बहुत ही सुगम एवं सरल है । मुख्य अतिथि डा धर्मेन्द्र सिंह ने ब्लाक परिसर में फलदार पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया।संचालन सीपी मिश्र ने किया। इस दौरान जिला मंत्री प्रदीप सिंह,प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया,चेयरमैन बृजेश त्रिपाठी हरिकेश चंद्र पाठक,प्रदीप पाण्डेय,अमन शुक्ला,राकेश पांडेय,दुर्गाशंकर शुक्ल,जिला पंचायत सदस्य रामसेवक जायसवाल,परवेज खान सहित संतोष श्रीवास्तव,मल्लू चौधरी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}