उत्तर प्रदेशजौनपुर
स्पप्निल सिंह बने उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन उपजा के बदलापुर तहसील अध्यक्ष ।
जौनपुर। शनिवार को यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन उपजा की एक बैठक हुई। बैठक में स्पप्निल सिंह (मोनू) को बदलापुर का तहसील अध्यक्ष चयनित कर उन्हे , डा0 ज्ञान प्रकाश सिंह और शशिराज सिन्हा द्वारा द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके उपरान्त उपस्थित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान संगठन के विस्तार पर विचार विमर्श करते हुए जिलाध्यक्ष शशि राज सिन्हा ने बताया कि आगमाी बैठक में मछलीषहर और केराकत तहसील का गठन किया जायेगा और तीनों तहसीलों के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण भी होगा। बैठक में कुछ नये सदस्य भी बनाये गये। संगठन मंत्री सौरभ श्रीवास्तव,कोषाध्यक्ष रविन्द्र श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष प्रो0 आशाराम, व अन्य सदस्य भी मौजूद रहें थे,