श्रद्धापूर्वक याद किए गए भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष
गोण्डा।भारतीय जनता पार्टी मण्डल मसकनवा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सदस्य जिला पंचायत दिनेश शुक्ला को स्थानीय प्रबुद्ध समाज के लोगों द्वारा राजा फार्म मसकनवा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्पित करते हुए याद किया गया।
बताते चलें कि पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश शुक्ला का बीते 18 अप्रैल को अचानक गंभीर स्वास्थ्य कारणों से असमय देहान्त हो जाने से उनके परिजनों व परिचितों सहित स्थानीय जनमानस में गहरा शोक व्याप्त है। इसी संदर्भ में शुक्रवार को उनके समर्थकों द्वारा राजा फार्म मसकनवा में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक गौरा प्रभात कुमार वर्मा ने कहा कि शुक्ला जी के असमय निधन से भारतीय जनता पार्टी परिवार गौरा की अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई होना सम्भव नहीं है। जनसामान्य के प्रति उनका स्वभाव अत्यन्त समर्पित व सुलभ रहा है और हमारे अपने राजनैतिक उपलब्धियों में भी उनका बेहद अहम सहयोग रहा है। ब्लॉक प्रमुख छपिया अनिल पासवान ने दिनेश शुक्ला को याद करते हुए बताया कि वे बहुत ही ज्यादा धीर गंभीर और हरफनमौला प्रवृति के व्यक्ति थे। पूर्व सदस्य जिला पंचायत अभिमन्यु पटेल ने अपने सम्बोधन में उनसे जुड़े अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि दिनेश जी अत्यन्त स्पष्ट वादी, निर्भीक, निष्छल, सपाट एवं सहयोगी व्यक्तित्व के धनी थे। मनका पुर से पूर्व ब्लॉक प्रमुख यू पी सिंह, सांसद प्रतिनिधि कमलेश पाण्डेय, शैलेन्द्र पांडेय, पूरन चन्द गुप्ता, राजन सिंह, जगन्नाथ चौबे, भूपेश मिश्रा, बी डी पाठक, विन्देश्वर प्रताप सिंह, अजय तिवारी, दयाशंकर पाण्डेय ने भी अपने वक्तव्यों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर जितेन्द्र पाण्डेय, विक्रम वर्मा, सोनू पाण्डेय, विश्वनाथ वर्मा, बब्बू मिश्रा, ऋषि तिवारी, गुड्डू वर्मा, अंकित तिवारी, बाबूलाल वर्मा, शिव कुमार वर्मा, सुनील वर्मा, राम प्रकाश दारा वर्मा, अनन्त शुक्ला, सुनील पाण्डेय, विजय दत्त सिंह, कुंवर धर द्विवेदी, वेद प्रकाश शुक्ल, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।