महराजगंजउत्तर प्रदेश

ग्राम प्रधान ने ग्राम सचिव पर लगाया ₹3,25,417 के गबन का आरोप ।

महराजगंज। लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत जंगल गुल्हरिया में ग्राम प्रधान ने ग्राम सचिव पर ₹3,25,417 के गबन का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में प्रधान ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच व आवश्यक कार्यवाही की मांग की है। इस प्रकरण के सामने आने के बाद ब्लॉक प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
जिलाधिकारी महराजगंज को ग्राम प्रधान प्रमिला देवी द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार ग्राम पंचायत जंगल गुल्हरिया के विकास कार्यों के लिए ग्राम निधि से आवंटित राशि में ग्राम सचिव अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा अनियमितताएं की गईं। उन्होंने कहा कि पंचायत को दी गई ₹3,25,417 की राशि का गलत ढंग से उपयोग किया गया है और इसमें भ्रष्टाचार की बू आ रही है। प्रधान ने आरोप लगाया कि कई विकास कार्यों के लिए जारी धनराशि का कोई सही विवरण उपलब्ध नहीं है। पंचायत के विभिन्न कार्यों के लिए स्वीकृत बजट में गड़बड़ी हुई है और सरकारी फंड का दुरुपयोग कर फर्जी भुगतान किए गए हैं।
ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में शीघ्र जांच नहीं हुई तो वे उच्च अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाएंगे।
इस मामले के सामने आते ही ब्लॉक कार्यालय में हलचल तेज हो गई। ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने भी इस पर चर्चा शुरू कर दी है। वहीं, ग्राम सचिव अखण्ड प्रताप सिंह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं और जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी। ब्लॉक प्रशासन इस मामले की प्रारंभिक जांच कर रहा है, और यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। ग्रामीणों की भी इस मामले पर नजर बनी हुई है, और वे निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कब और क्या कदम उठाता है और क्या ग्राम सचिव दोषी पाए जाते हैं या नहीं।
इस सम्बंध में खण्ड विकास अधिकारी लक्ष्मीपुर मृतुन्जय यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान के माध्यम से मामले की जानकारी हुई है। इसपर जांच कर कार्यवाही होगी। दोषियों पर करवाई जरूर होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}