महराजगंजउत्तर प्रदेश

242 जोड़े एक-दूसरे के साथ विवाह बंधन में बंधे। केंद्रीय वित्त मंत्री ने दिया आर्शीवाद ।

महराजगंज। शुक्रवार को पनियरा क्षेत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम भव्य आयोजन के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कुल 242 जोड़े एक-दूसरे के साथ विवाह बंधन में बंधे। इस कार्यक्रम का आयोजन पनियरा स्थित एक डिग्री कॉलेज के प्रांगण में किया गया, जिसमें पनियरा, सदर, घुघली, मिठौरा, सिसवा, निचलौल ब्लॉक एवं नगर पालिका सदर, नगर पंचायत पनियरा, परतावल, सिसवा, निचलौल, चौक और घुघली के पात्र लाभार्थियों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “कन्यादान सभी दानों में सर्वश्रेष्ठ दान है। भाजपा सरकार गरीब परिवारों की चिंता को दूर करने के लिए सामूहिक विवाह कार्यक्रम चला रही है। इस योजना के माध्यम से हजारों परिवारों को राहत मिली है। विभागीय अधिकारियों को चाहिए कि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को इस योजना से जोड़ा जाए। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “सामूहिक विवाह जैसे आयोजन न केवल गरीब परिवारों की मदद करते हैं बल्कि समाज में सामूहिकता और एकता का संदेश भी देते हैं। सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक मदद करना और उन्हें समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान करना है। इस योजना से न केवल दंपतियों को लाभ मिलता है, बल्कि उनका जीवन नई दिशा में आगे बढ़ता है। इस आयोजन ने सभी उपस्थित लोगों के बीच खुशी और उत्साह का माहौल बनाया। नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद और शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अनुराग जैन, ब्लॉक प्रमुख वेदप्रकाश शुक्ल, चेयरमैन उमेश चंद्र जायसवाल, राजेश्वर मद्धेशिया, जिला महामंत्री बबलू यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव, बीडीओ अमरनाथ पांडेय समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}