महराजगंजउत्तर प्रदेश

महराजगंज के मझौली गांव में मस्जिद में कूदे तेंदुए ने चार को किया घायल ।

ग्रामीणों ने जाल में फंसाया, धरपकड़ में तेंदुए की मौत

महराजगंज । लक्ष्मीपुर सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर रेंज के ग्राम पंचायत मझौली में स्थित मस्जिद में शनिवार को भोर में नवाज के बाद कुरान का तिलावत कर रहे चार लोगों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। दूसरी तरफ ग्रामीणों ने तेंदुए को जाल में फसा कर पकड़ने का प्रयास किया। इसी धरपकड़ में तेंदुए की मौत हो गई। मौके पर पहुँचे वन कर्मचारियों ने तेंदुए को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में लग गए हैं। रेंजर वेदप्रकाश शर्मा और एसडीओ अनुराग त्रिपाठी मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया और पूरे मामले की छानबीन करने के बाद मृत तेंदुए को कब्जे में लेकर पीएम के लिए ले गए। जानकारी के मुताबिक सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर रेंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौली में सुबह के समय मस्जिद में करीब साढ़े पांच बजे जवाज़ यदा कर के तीन लोग मस्जिद में रुक गए। मस्जिद में रुकने के बाद साजिद अली 51 वर्ष, नुरूलहुदा 40 वर्ष, हैदर अली 40 वर्ष नवाज़ के बाद कुरान का तिलावत कर रहे लगे। इसी दौरान छत के रास्ते ऊपर से ही मस्जिद में अचानक तेदुया घुस आया और तीनो को घायल कर दिया। जिसमें साजिद काफी जख्मी हो गए हैं। बाकी लोगों को अल्प मात्रा में चोट लगी है। इसी दौरान एक महिला यास्मीन पुत्री मोहम्मद उमर उम्र 16 वर्ष को पर भी तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायलों को सीएचसी लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया। दूसरी तरफ आक्रोशित ग्रामीणों ने मस्जिद में जाल लगा कर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान धरपकड़ में तेंदुए की मौत हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग से रेंजर वेदप्रकाश शर्मा, वनदारोगा प्रेमलाल यादव, आलोक मिश्रा, विनोद पांडेय और कोल्हुई थाने की फोर्स मौके पर पहुँची। मौके का जायजा लेने के बाद वनकर्मियों ने जाल से तेंदुए को निकाला। घटनास्थल पर वनविभाग के एसडीओ अनुराग तिवारी पहुँचे और तेंदुए को कब्जे में लेकर पीएम के लिए ले गए। एसडीओ ने बताया कि मृत तेंदुए की उम्र करीब 5 वर्ष है। जो मादा तेदुया है। रेंजर के बताया कि मृत तेंदुए को पीएम को भेजने के बाद मामले की गहन छानबीन चल रही है। आरोपियों के ऊपर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।
बताते चलें कि इसके पहले सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग में एक वर्ष में चार तेंदुए की मौत हो चुकी है।

केस नं एक —
————-
जून माह में एक तेदुए की संदिग्ध परिस्थित में टेढी घाट में हुई थी।
केश नं दो
———–
जुलाई माह में टेढी के घटना के मज पन्द्रह दिन के अंदर सताशी मंदिर के समीप मृत पाया गया था।
केश नं तीन
————–
उत्तरी चौक के चकदह टोला लालपुर में दिसम्बर माह में एक तेदुए को ग्रामीणो द्वारा पकड़कर वन विभाग को सौपा था।जहा उसकी मौत हो गई थी।

केश नं चार
लक्ष्मीपुर रेंज के निकट ग्राम मझौली में शनिवार को भोर मस्जिद में घुसकर चार को जख्मी किया।ग्रामीण पकड़कर रस्सी से बाद कर बंद कर दिए। जहां उसकी मौत हो गई।
इस सम्बंध में रेन्जर वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि घटना स्थल से पर पहुंच कर मृत तेंदुए को कब्जे में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}