महराजगंजउत्तर प्रदेश

श्री शतचण्डी महायज्ञ के लिए निकली क्लश यात्रा

पनियरा ।क्षेत्र के ग्राम सभा रजौड़ा खुर्द के घटही मां स्थान पर श्री शतचण्डी महायज्ञ और रामलीला के लिए शुक्रवार को गाजे बाजे के साथ क्लश यात्रा निकली जिसमें भारी संख्या में भक्त गण मौजूद रहे क्लश यात्रा रजौड़ा खुर्द घटही मां स्थान से निकलकर रजौड़ा पंजूम चौराहा,खुटारे,धंगरहवा,पनियरा,बसडीला ,मुजुरी होते हुए भौराबारी रोहिन नदी पर पहुंच कर मंत्रोचारण द्वारा जल भरा गया और वापस यज्ञ स्थल पर पहुंच कर क्लश स्थापित किया गया और यज्ञ की शुरुआत की गई। इस यज्ञ यज्ञ में रात को वृन्दावन से आये कलाकारों द्वारा रामचरितमानस से रामलीला का प्रदर्शन होगा और दिन में प्रबचन होगा।यह यज्ञ 15 नवम्बर तक चलेगा और उसी दिन नहान का मेला लगेगा यहां 40 वर्षों से रामलीला होता आ रहा है और नहान का मेला भी लगता है इस बर्ष 41वां बर्ष है।इस यज्ञ के संरक्षक बिहारी यादव व पुजारी जी हैं और डायरेक्टर रामसेवक यादव, अध्यक्ष रामदेव यादव,ब्यवस्थापक पुजारी जी, कोषाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य हैं।संरक्षक बिहारी यादव ने बताया कि इस यज्ञ में क्षेत्र के ग्राम सभा नटवां,बेलटिकरा,रजौड़ा पंजूम चौरहा,हेमछापर,रजौड़ा कला,रजौड़ा खुर्द,पनियरा,हेमछापर सहित तमाम ग्राम सभाओं के लोगों का विशेष सहयोग रहता है।क्लश यात्रा में ग्राम प्रधान रजौड़ा खुर्द कृष्ण मुरारी यादव उर्फ बबलू, महेंद्र, बाबूलाल मौर्य, अच्छेलाल मौर्य, राजेन्द्र, संतोष यादव,राजू,रामदरश,इन्द्रजीत, रविन्द्र यादव,रामललित राय, कृष्ण मोहन, ओमप्रकाश, सुभाष, नागेन्द्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}