महराजगंजउत्तर प्रदेश
नाबालिग से छेड़खानी,केस दर्ज । ‘
कोल्हुई। क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक बालिका के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम घर के दरवाजे पर खेल रही किशोरी के साथ गांव का युवक छेड़खानी करने लगा।लड़की के साथ गंदी हरकत देख अगल बगल के लोगो ने पकड़ के पुलिस के हवाले कर दिया।किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर करवाई में जुट गई।
थानाध्यक्ष कोल्हुई सतेंद्र राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।