जौनपुरउत्तर प्रदेश

पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन ने किया त्रिवार्षिक अधिवेशन ।

जौनपुर । पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन ने किया त्रिवार्षिक अधिवेशन ।आशुतोष श्रीवास्तव संरक्षक, श्रेयस्कर सिंह सचिव, लालू राम अध्यक्ष, कृष्ण कुमार यादव संयुक्त मंत्री, आशीष सिंह—जयंत उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार बरनवाल कोषाध्यक्ष, राकेश सिंह—मुकुल बिंद सहायक मंत्री एवं दीक्षा शुक्ला महिला अध्यक्ष
जौनपुर। पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा परिसर कसेरी बाजार में पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जिला इकाई के त्रिवार्षिक अधिवेशन का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता कामरेड लालू राम एवं संचालन कामरेड आशुतोष श्रीवास्तव ने किया। सम्मेलन में जनपद में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की कुल 16 शाखा के सदस्यों ने हिस्सा लिया। उपस्थित सदस्यों का स्वागत के उपरांत सर्वप्रथम पिछली आमसभा की कार्यवाही की पुष्टि की गई। तदोपरांत कामरेड आशुतोष श्रीवास्तव ने सेक्रेटरी रिपोर्ट पेश किया। साथ ही उन्होंने संगठन के ढांचे को बताते हुए संगठन में महिलाओं और युवाओं के महत्व को बताया और उन्हें अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़ने पर बल दिया। अन्त में संगठन द्वारा विगत 3 वर्षों की उपलब्धियां की चर्चा करते हुये 12 द्विपक्षीय समझौते के प्रमुख बिंदुओं से सदन को अवगत कराया। तदोपरांत कॉमरेड कृष्ण कुमार बरनवाल ने आय व्यय का विवरण पेश किया। सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने सेक्रेटरी रिपोर्ट एवं आय—व्यय विवरण को ध्वनि मत से पारित किया। सभा के तृतीय सत्र में उपस्थित सदस्यों के सर्वसम्मति से पीएनबीएसए उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई का आगामी सत्र 2024-27 के लिए चुनाव गठन किया। आगामी सत्र के लिये कामरेड आशुतोष श्रीवास्तव को संरक्षक, कामरेड श्रेयस्कर सिंह को सचिव, कामरेड लालू राम को अध्यक्ष, कामरेड कृष्ण कुमार यादव को संयुक्त मंत्री, कामरेड आशीष सिंह और जयंत को उपाध्यक्ष, कामरेड कृष्ण कुमार बरनवाल को कोषाध्यक्ष, राकेश सिंह एवं मुकुल बिंद को सहायक मंत्री, दीक्षा शुक्ला को महिला अध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया। अंत में सभा अध्यक्ष ने सभी उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए सभा समाप्ति घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}