सुभासपा के युवा मोर्चा की मासिक बैठक संपन्न

कुशीनगर।* फाजिलनगर ब्लाक सभागार में सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी की युवा मोर्चा कार्यकर्ता बैठक की आयोजन की गई। जिसमें पार्टी की मजबूती पर चर्चा करते हुए सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया। साथ ही पार्टी की कार्यक्रम और नीतियों को जन जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार राव ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामानंद बौद्ध ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीड है इनके बदौलत ही बड़ा से बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है। आज कार्यकर्ताओं के बदौलत ही प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी बनकर छः विधायक विधानसभा में पहुंचे हैं। विशिष्ठ अतिथि प्रदेश सचिव ओम प्रकाश राजभर ने कहा प्रदेश ही नहीं देश की जनता आज पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर ज्यादा से ज्यादा की संख्या में सदस्यता ले रहे हैं। आने वाले समय में यह पार्टी अपना एक अलग पहचान बनाएगी। विशिष्ठ अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष गुड्डू दुबे ने कहा कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को मजबूत करने की आवश्यकता है। पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। कार्यक्रम को प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार राव ने कहा की आज एनडीए के नेतृत्व वाली केंद्र और प्रदेश की सरकार देश, प्रदेश की प्रगति और खुशहाली के लिए लगातार आगे बढ़ रही है। मंडल उपाध्यक्ष गुड्डू राजभर, पूर्व मंडल अध्यक्ष ध्रुवदेव राजभर, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष दिलावर राजभर पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल राजभर, राजू राजभर, विधानसभा प्रभारी प्रिंस राजभर, राजेश राजभर, चंदन राजभर, विजेंद्र राजभर, विश्राम राजभर आदि लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष राजभर ने किया तथा पार्टी के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार राव ने पार्टी की नीतियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आए सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किए। इस दौरान मीडिया प्रभारी रामसेवक राजभर व पप्पू राजभर, राकेश राजभर, रमेश सिंह, जितेंद्र प्रधान, सूचित राजभर, अनुराग सिंह, अतुल पाण्डेय, ओम मिश्रा, अरविंद राजभर, पारस राजभर, उमेश राजभर, धीरज, गोलू, राजकुमार राजभर, विजय यादव सहित ढेरों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।