महराजगंजउत्तर प्रदेश

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री सैकड़ो लोगो को दिलाई सदस्यता ।

महराजगंज। बुधवार को पनियरा विधानसभा के रुद्रपुर भलुही में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने भाजपा के सदस्यता महाभियान के तहत सैंकड़ों लोगों को पार्टी से जोड़ा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी द्वारा देश, प्रदेश और बूथ स्तर पर तय किए गए लक्ष्यों को हमारे कर्मठ कार्यकर्ता आसानी से प्राप्त करेंगे। पंकज चौधरी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके अनुसार चुनाव का कुरुक्षेत्र बूथ होता है। अगर बूथ जीता तो चुनाव जीतना सुनिश्चित है। बूथ मजबूत होने पर चुनाव का परिणाम पक्ष में होता है। भाजपा ने इस बुनियादी सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए खुद को सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में स्थापित किया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को पिछले दस वर्षों से जमीन पर उतारने का कार्य किया जा रहा है, जिससे हम सभी को नए भारत की झलक मिल रही है।उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को अपने सदस्यता महाभियान की तिथि के रूप में चुना है। पंकज चौधरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दृष्टिकोण की प्रासंगिकता पर जोर देते हुए कहा कि 70 साल पहले उनके द्वारा दिए गए विचार आज भी भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण हैं। उनके दृष्टिकोण का ही परिणाम है कि कोरोना महामारी के दौरान देश में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 12 करोड़ लोगों के घरों में शौचालय, 10 करोड़ घरों में उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त सिलेंडर, 4 करोड़ गरीबों को मकान, और 12 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त हुआ। इस अवसर पर अन्य प्रमुख उपस्थितियों में निर्भय सिंह, सतीश मद्धेशिय, आनंद शंकर बर्मा, उमेश गुप्ता, मुनीब सिंह, और जयहिंद सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}